फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: बोलेरो और बाइक की जबरदस्त टक्कर, दो घायल, एक जख्मी को हेलिकॉप्टर से पहुंचाया ऋषिकेश एम्स

Mon, 18 Dec 2023 04:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में एक सड़क हादसा हो गया। यहां बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद एक युवक को हेलिकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया है।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के पंडा बाईपास के निकट बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद एक युवक को हेलिकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स और दूसरे को सड़क मार्ग से हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पिथौरागढ़ से पीपली की ओर जा रही बोलेरो (यूके 05 टीए 3994) और बीसाबजेड़ क्षेत्र से पिथौरागढ़ की ओर आ रही बाइक (यूके 05 ई 1010) की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बीसाबजेड़ निवासी गौतम सिंह (21) पुत्र शंकर सिंह और युवराज सिंह (17) पुत्र नवीन सिंह घोटा निवासी बीसाबजेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का एयर बैग भी खुल गया।

मौके पर पहुंची जाजरदेवल थाने की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। गौतम सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने प्रशासन से हेलिकॉप्टर की मांग की। इसके बाद दोपहर 12 बजे गौतम सिंह को हेलिकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। वहीं दूसरे घायल युवराज सिंह को सड़क मार्ग से हायर सेंटर भेजा गया। हादसे में घायल गौतम वॉलीबाल खिलाड़ी है और पिथौरागढ़ महाविद्यालय का छात्र है जबकि युवराज मानस एकेडमी में इंटर में पढ़ता है।
विज्ञापन


जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे का कहना है कि हादसा किन कारणों से हुआ इसकी जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। डीएम रीना जोशी का कहना है कि घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक घायल को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें