फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नाबालिग को भगाने वाले दो दोस्त गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शादी के नाम पर बहला-फुसलाकर नाबालिग को घर से भगाने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम में नौकरी कर रहे साथी के कहने पर उसने नाबालिग को भगाकर अपने घर में रखा था। दूसरा साथी उसे भगाकर गुरुग्राम ले जाने की फिराक में था।
विज्ञापन

बीते 27 अक्तूबर को अस्कोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। एसआई मीनाक्षी देव को मामले की विवेचना सौंपी गई। जांच में बलुवाकोट निवासी राहुल सिंह (21) का नाम सामने आया जो गुरुग्राम (हरियाणा) में नौकरी करता है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की।
आरोपी ने बताया कि वह नाबालिग से विवाह करना चाहता है। उसके साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने अपने साथी बलुवाकोट निवासी शशांक ऐरी (20) को उसे घर से भगाकर अपने यहां रखने को कहा। पुलिस को नाबालिग शशांक के घर पर मिली। एसपी रेखा यादव ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें