अस्कोट में आयोजित मल्लिकार्जुन महोत्सव में प्रस्तुति देतीं लोक गायिका दीक्षा ढाैढियाल। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। मल्लिकार्जुन महोत्सव की तीसरी शाम प्रसिद्ध कलाकार श्वेता महरा और लोक गायिका दीक्षा ढाैढियाल के नाम रही। दोनों कलाकारों की मेरा सैंया जी सारा गौं का छन हीरो, नग बढ़िया जड़ै दे लाल डोरी चढ़ै दे, मैं कुमाऊं की रानी तू गढ़वाल को राजा... आदि प्रस्तुतियों पर लोग देर रात तक थिरकते रहे।
जालेश्वर सांस्कृतिक समिति जौलजीबी, नेहरू सांस्कृतिक दल अल्मोड़ा, अंकित कुमार और नवराज भैंसोड़ा ने भी कार्यक्रम में रौनक बिखेरी। महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल, दायित्वधारी गणेश भंडारी, बीरजंग पाल, मनोज लुंठी, गौरव लुंठी सहित नवीन रावत, अंकिता पाल, वर्षा पाल, राजनारायण धामी आदि मौजूद रहे। संचालन गोविंद भंडारी व मनोहर कन्याल ने किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पाल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर 0सम्मानित किया।