पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे पर स्थित पीएचसी इग्यारदेवी में अब मरीजों को 24 घंटे इलाज मिलेगा। विभाग ने यहां दूसरे डॉक्टर की तैनाती की है। एक डॉक्टर दिन में और दूसरा रात में मरीजों व घायलों का इलाज करेंगे।
यह कदम हाल ही में हुए सड़क हादसे के बाद उठाया गया। बीते दिनों एक सड़क हादसे में घायल लोगों को शाम सात बजे पीएचसी में डॉक्टर नहीं मिले थे। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना देकर डॉक्टरों की तैनाती की मांग की थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जेएस चुफाल ने बताया कि दो डॉक्टरों से मरीजों और हाईवे पर घायलों को हर समय इलाज मिलेगा। स्थानीय निवासी राजेंद्र भट्ट ने इस कदम को सराहनीय बताया। उन्होंने अस्पताल में सफाई कर्मचारी न होने पर चिंता जताते हुए जल्द तैनाती की मांग की।