फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की मौत की खबर के बाद पिता ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोलिया गांव निवासी 40 वर्षीय युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर के बाद पिता ये दुख सहन नहीं कर पाए। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी भी मौत हो गई। एक ही घर में दो लोगों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

खोलिया गांव निवासी इंद्र बहादुर उर्फ दीपक (40) जेके टायर लिमिटेड गुजरात में कार्य करते थे। यहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव आए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। शनिवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रविवार को उनके पाकिस्तान की लड़ाई में शामिल पिता लक्ष्मण सिंह पाल (78 ) को परिजनों ने बेटे की मौत की खबर दी।
बेटे की मौत की खबर को वह सहन नहीं कर सके और हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। एक ही घर में दो लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में सभी शोक में हैं। उनके निधन पर कांग्रेस नेता प्रदीप पाल, आन सिंह पाल, सुशील पाल, तेज बहादुर पाल, जय बहादुर, विक्रम पाल, तनुज पाल आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें