फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के इग्यारदेवी पीएचसी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएलवी बसंत भट्ट ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से शासन-प्रशासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा। उन्होंने मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने का आह्वान किया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुहासिनी ने सभी लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की।
विज्ञापन

लैब तकनीशियन नीरज भट्ट ने बताया कि अस्पताल में सभी लोगों की जांच की जा रही है। पूर्व सैनिक संगठन के राजेश भट्ट ने कहा कि प्रशासन के नियमों का पालन करना जरूरी है। महिला समूह की कोऑर्डिनेटर रेखा जोशी ने कहा कि महिला समूह की महिलाएं पूरे विकासखंड में लोगों को प्रशासन के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही हैं। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह मेहता, राजेश भट्ट डॉ. पीआर लोहिया, भावना जोशी, नीलम ने विचार रखे। इस अवसर पर फार्मेसिस्ट गिरवर सिंह, शारदा, अविनाश राज, रेखा जोशी, निरंजन भट्ट, मोहित रावल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें