फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से नहीं उड़ा हेलीकाप्टर, लोग परेशान

Mon, 08 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए लगातार दूसरे दिन भी हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी।
विज्ञापन


इस कारण पूजा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर से जाने के लिए बैठे लोग परेशान रहे। इन दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में विभिन्न लोक देवताओं का पूजन होता है। इस पूजा में परिवार के एक सदस्य का पहुंचना अनिवार्य होता है। लोग रविवार से ही हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं।

हेलीकॉप्टर रविवार की सुबह साप्ताहिक मेंटेनेंस के लिए देहरादून गया है। सोमवार भी हेलीकॉप्टर नहीं लौटा।

गुंजी और गर्ब्यांग जाने वाले रास्ते खराब होने के कारण अब लोग हेलीकॉप्टर से सफर को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। बुजुर्ग और बीमार लोगों को भी इससे काफी मदद मिल रही है। लोगों ने मांग की है कि यदि मेंटेनेंस के लिए हेलीकॉप्टर को देहरादून भेजना पड़े तो उसकी जगह दूसरा हेलीकॉप्टर यहां भेजा जाना चाहिए ताकि गुंजी और गर्ब्यांग के लिए आवागमन बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम एसके पांडे ने कहा कि हेलीकाप्टर सेवा लोगों को लगातार मिलती रहे इसके प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कभी इस तरह की दिक्कत आती है तो दूसरे हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें