फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में आईटीबीपी जवान समेत दो कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में आईटीबीपी जवान समेत दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें कुछ दिन पूर्व दिल्ली से आया एक युवक भी शामिल है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक आईटीबीपी जवान एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमित जवान को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। जवान पंजाब से आया था। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि जवान की स्थिति सामान्य है, फिलहाल उसे जिला अस्पताल में कोविड कक्ष में रखा गया है। विभाग ने एहतियात के तौर पर जवान के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी कोरोना जांच के लिए लिए थे जो निगेटिव आए हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्ली से कुछ दिन पूर्व लौटा एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। युवक ने 19 जून को दिल्ली में अपनी कोरोना जांच कराई थी। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें