फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ डिपो की दो बसें रास्ते में यात्रियों को दे गईं धोखा

Sat, 09 May 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
घाट-चंपावत के बीच सिंग्दा के पास खराब हुई रोडवेज बस। स्रोत : यात्री 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानक पूरे कर चुकी खटारा बसों के सहारे चल रही रोडवेज सेवा पटरी से उतर गई है। पुरानी खटारा बसें आए दिन यात्रियों को धोखा दे रही हैं। बरेली और दिल्ली रूट पर संचालित बसें बीच रास्ते में हांफते हुए खड़ी हो गईं इससे यात्री परेशान रहे। यात्रियों को दूसरी बस का लंबा इंतजार करना पड़ा। दूसरी बस भेजकर यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

बरेली से पिथौरागढ़ आ रही रोडवेज बस (यूके 07 पीए 4186) बीते शुक्रवार की शाम घाट-चंपावत के बीच सिंग्दा में खराब हो गई। बस ठीक नहीं हुई तो डिपो को सूचित किया गया। इसके बाद जिला मुख्यालय स्थित वर्कशॉप से करीब 40 किलोमीटर दूर सिंग्दा के लिए दूसरी बस भेजी गई। इस दौरान बस में सवार यात्री परेशान रहे। खास कर छोटे बच्चों को साथ लाए यात्रियों को ज्यादा तकलीफ उठानी पड़ी। पिथौरागढ़ से भेजी गई बस करीब डेढ़ घंटे में वहां पहुंची तब जाकर 26 यात्रियों को पिथौरागढ़ लाया जा सका।
दूसरी ओर डीडीडीट से होकर थल-बेड़ीनाग और सेराघाट के रास्ते दिल्ली जा रही बस (यूके 07 पीए 6104) बांसपाठन के पास जवाब दे गई। यात्रियों को किसी तरह दूसरी बस से आगे के लिए रवाना किया जा सका। बस खराब होने की सूचना पर पिथौरागढ़ डिपो कार्यालय से हेल्प भेजी गई लेकिन उससे काम नहीं बना।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस में आई तकनीकी खराबी बाहर से उपकरण मंगाने के बाद ही ठीक हो पाएगी। पिथौरागढ़ डिपो के एआरएम रवि शेखर कापड़ी ने कहा कि हर बस की नियमित जांच होती है तब जाकर उसे रूट पर संचालित किया जाता है। तकनीकी खराबी कभी भी आ सकती है। ऐसे में डिपो यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करता है।
खटारा बसों से यात्रा करना पड़ रहा महंगा
पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में अभी भी करीब 10 खटारा बसें शामिल हैं जो मानक पूरे कर चुकी हैं। निगम से नई बसें मिल नहीं रहीं और पुरानी बसों का आए दिन रास्ते में दम निकल रहा है। जर्जर बसों से यात्रा की कीमत आए दिन यात्रियों को चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें