फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कार, बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो घायल

Thu, 12 Nov 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगबूड़ा पुल के पास बृहस्पतिवार शाम कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूपी 26 एआर 4980 बनबसा से पीलीभीत जा रही थी। जगबूड़ा पुल के निकट चक्की के पास दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। जगबूड़ा पुल के पास ड्रायपोर्ट सड़क निर्माण से उड़ रही धूल को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है जिससे रास्ता साफ नहीं दिख रहा था।
थानाध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों को तत्काल खटीमा अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों घायल खटीमा के निवासी बताए जा रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें