फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के अपहरण के बाद दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म में नामजद दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी महिला की तलाश है।
विज्ञापन

मुनस्यारी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से गायब होने की रिपोर्ट 23 जुलाई को मुनस्यारी थाने में दर्ज कराई थी। 26 जुलाई को पुलिस ने नाबालिग को सर्विलांस की मदद से हल्द्वानी क्षेत्र से क्वीरीजिमिया निवासी सूरज सिंह के कमरे से बरामद किया था। नाबालिग से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363/366/376 और 3/4 पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया था।
एसपी सुखबीर सिंह ने कोतवाली पिथौरागढ़ की एसआई प्रियंका मौनी को जांच के आदेश दिए थे। पीड़िता ने विवेचक और न्यायालय के समक्ष दिए गए बयान में मनोज सिंह गनघरिया उर्फ मन्नू, नवीन सिंह गनघरिया उर्फ नब्बू निवासी तल्ला घोरपट्टा और तनुजा चौधरी निवासी गणेश चौक गणतिर रोड बेड़ीनाग को भी इस घटना में संलिप्त बताया। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 120 बी, 34/368/भादवि व 5/6 /17/18 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी मनोज सिंह गनघरिया उर्फ मन्नू और नवीन सिंह गनघरिया उर्फ नब्बू को एसआई किशोर पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर दोनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी तनुजा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पिथौरागढ़। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को जाजरदेवल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जाजरदेवल थाने में एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर अमन नगरकोटी निवासी दौला बिण पर शादी का झांसा देकर लगातार एक साल तक शारीरिक शोषण कर दो माह का गर्भपात कराने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवती की तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/313/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष केसी आर्या ने बताया कि आरोपी युवक को सर्विलांस सेल की मदद से बिण विकासखंड कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मौके पर चौकी प्रभारी वड्डा एसआई प्रियांशु जोशी, कांस्टेबल नंदन सिंह, संजीत कुमार, सुरेश सिंह मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें