फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहाड़ रूट के लिए बीस नई बसें पखवाड़े भर में मिल जाएंगी

Mon, 16 Nov 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। दिवाली पर्व पर अधिक भीड़ उमड़ने पर पहाड़ रूट पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों की डिपो के प्रमुख स्टेशनों में अधिक इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब पखवाड़े भर में टनकपुर मंडल को पहाड़ रूट की छोटी नई 20 बसें मिलने की संभावना बढ़ गई हैं। इनमें टनकपुर डिपो को 10 और लोहाघाट, पिथौरागढ़ डिपो को पांच-पांच बस मिलेंगी। इससे बंद रूटों में संचालन और पुरानी बसों को बदलने की तैयारी में प्रबंधन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोडवेज को नई बसों की सौगात दी थी। इस बीच टनकपुर मंडल को बस आवंटित हुई, लेकिन मंडल मुख्यालय नहीं पहुंची हैं। इस मामले में एआरएम सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि देहरादून में मंडल को आवंटित बसों का पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
पखवाड़े भर में बस मंडल मुख्यालय पहुंच जाएंगी। इसको तीनों डिपो को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इनमें टनकपुर डिपो को मिलने वाली दस नई 40 सीट की बसों को बंद रूट और पुरानी बसों को बदलने में उपयोग किया जाएगा। इनमें धारचूला, बेड़ीनाग रूट की पुरानी बसों को बदला जाएगा। बंद रूट झूलाघाट में बसों का संचालन होगा। इनमें धारचूला, बेड़ीनाग, मुक्तेश्वर, झूलाघाट के लिए दो-दो बसों के संचालन की तैयारी है जबकि नैनीताल रूट पर एक और एक बस को रिजर्व रखा जाएगा। बहरहाल, पहाड़ रूट की छोटी नई बसें आने से यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें