फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खाई में गिरा ऑटो, चार यात्रियों की मौत

Mon, 16 Nov 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बजांग में एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होकर 900 मीटर गहरी खाई में गिर गया। बजांग के टुमेका गांव से बुंगल नगरपालिका 10, टुमेडा नामक जगह पर हुई इस घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय बजांग ने बताया कि चालक सहित 2 लोगों की जान बच गई। बुंगल नगरपालिका 10 निवासी 40 वर्षीय राजमती महरा, 16 वर्षीय तारा महरा, छह वर्षीय डल्ली महरा और पांच वर्षीय रियांस महरा की घटना में मौत हुई है। ऑटो का ब्रेक फेल होना घटना का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें