फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में खड़े तुन के पेड़ को सुखाने की कोशिश

Tue, 14 May 2019 10:51 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , थल (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
तुन के पेड़ को सुखाने की कोशिश - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
राजकीय हरि दत्त पंत इंटर कॉलेज थल के विद्यालय परिसर में तुन के हरे पेड़ को सुखाने के लिए अराजक तत्वों ने पेड़ के चारों ओर से छाल निकाल दी। इतना ही नहीं पेड़ के तने में तीन इंच मोटी सरिया भी डाली गई है। पेड़ की जड़ भी जलाई गई है। मामले की जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुलिस और राजस्व विभाग में अराजक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंटर कॉलेज थल के परिसर में एक बड़ा तुन का पेड़ है। कुछ अराजक तत्वों ने इस पेड़ को सुखाने का प्रयास किया है । पेड़ की छाल को चारों ओर से काट दिया गया है। जड़ के करीब तीन इंच की सरिया भी तने के बीच में डाली गई है। छात्रों ने इसे देखा तो इसकी सूचना प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दी। मामला संज्ञान में आने के बाद विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य चंद्र शेखर जोशी ने  निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने राजस्व विभाग और थल के थानाध्यक्ष को रिपोर्ट भेेजी। थल तहसील के तहसीलदार भगवत प्रसाद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। हरे छायादार तुन के पेड़ को अराजक तत्वों की ओर से इस तरह से सुखाए जाने की घटना से पर्यावरण प्रेमियों में नाराजगी है। लोगों ने विद्यालय परिसर में तुन के हरे पेड़ को इस तरह से सुखाने की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें