टनकपुर (चंपावत)। त्रिवेणी एक्सप्रेस टनकपुर के लिए प्रयाग स्टेशन से 17 से 21 अक्तूबर तक चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अनुसार, प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य और रूट रिले इंटरलाॅकिंग से इलेक्ट्रानिक इंटरलाॅकिंग में परिवर्तन का कार्य चल रहा है। इसके चलते टनकपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शक्तिनगर और चार दिन संगरौली से संचालित त्रिवेणी एक्सप्रेस के 17 से 31 अक्टूबर के संचालन का प्रयागराज स्टेशन से होगा।
रेलवे मंडल जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, अब सिंगरौली से 17 और 19 अक्तूबर को चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस संशोधित टर्मिनल प्रयाग स्टेशन से सुबह 3:06 बजे चलेगी। शक्तिनगर से 18, 20 और 21 अक्तूबर को चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस संशोधित टर्मिनल प्रयाग स्टेशन से सुबह 03:06 बजे चलाई जाएगी।
टनकपुर से 18 और 21 अक्तूबर को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस संशोधित टर्मिनल प्रयाग स्टेशन 21:30 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। टनकपुर से 17, 19 और 20 अक्तूबर को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस संशोधित टर्मिनल प्रयाग स्टेशन 21:30 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। संवाद