फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिमैला गांव के लोगों के लिए इलाज नहीं आसान

Wed, 03 Jul 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सिमैला गांव के लोगों को इलाज के लिए दिक्कत का सामना कर पड़ता है। स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। उन्हें इलाज के लिए 20 किमी दूर उपजिला अस्पताल लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ती है। लोगों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र खुलने की मांग की है। लोगों को अस्पताल जाने के लिए दो किमी पैदल जाना पड़ता है। इसके बाद 18 किमी का सफर वाहन से करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत बीमार और गर्भवती महिलाओं को ले जाने में होती है। लोगों ने बताया कि गांव से अस्पताल पहुंचने में 150 रुपये खर्च हो जाते हैं। कई बार लोगों को वाहन बुक करना पड़ता है। वाहन बुक करने का खर्चा 700 रुपये आता है।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीण नवीन जोशी और कमल जोशी ने कहा कि गांव के लोगों को दो किलोमीटर पैदल डोली के सहारे गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग बीमार व्यक्तियों को लाना पड़ता है। कई बार मरीज की जान आफत में आ जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें