फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषागार कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

Wed, 23 Dec 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोषागार कर्मचारी संगठन की न्यायोचित मांगों पर संपूर्ण औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद भी शासनादेश जारी न होने पर कोषागार कर्मचारियों ने रोष जताया। साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोषागार कर्मचारियों ने धरना देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने कोषागार लेखाकार का ग्रेड वेतन 4800 रुपये और सहायक लेखाकार के 4600 रुपये किए जाने का निर्णय दिया है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड शासन के वित्त अनुभाग 6, 7 के अनुमोदन के बाद भी शासनादेश जारी नहीं किया गया है। कर्मचारी प्रांतीय संगठन के आह्वान पर बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिसमें जिले के उपकोषागारों, कोषागार के उपकोषाधिकारी, सहायक कोषाधिकारी, लेखाकार और सहायक लेखाकार शामिल हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष केसी पंत और मिनिस्ट्रीयल फैडरेशन के जिला मंत्री एमसी जोशी ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया। धरने में धर्म राम, कैलाश रजवार, महेश भट्ट, भुवन उप्रेती, श्याम सिंह, दिनेश तिवारी, इमरान, विनोद राज, हरीश सामंत, दीपक वर्मा, किरण, रमेश, विनोद खड़ायत, दीपक राय, चंदन वर्मा, मनोज पुनेठा बैठे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें