फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना, प्रदर्शन

Wed, 23 Dec 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर बुधवार को यहां कर्मचारियों ने बस स्टेशन में धरना दिया और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर यूनियन के शाखा अध्यक्ष देवेंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार के साथ एक वर्ष पूर्व सहमति बन गई थी, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। अब कर्मचारियों को आंदोलन के लिए विवश किया जा रहा है। कहा गया कि यदि इन मांगों पर तत्काल विचार नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। कहा गया कि सरकार ने बुजुर्गों, स्वाधीनता सेनानियों, विधायक, सांसद, पत्रकारों, राज्य आंदोलनकारियों, विद्यार्थियों को रोडवेज की बसों में छूट की सुविधा दे रखी है लेकिन दूरदराज के इलाकों में अभी तक रोडवेज की बस सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। कहा गया कि पर्वतीय क्षेत्र में रोडवेज की बसों का संचालन विषम परिस्थिति में किया जाता है। ऐसे में उन पर लाभ हानि का गणित नहीं लगना चाहिए। सभा में गोकर्ण सिंह, बहादुर पाल, महेंद्र सिंह, भूपेश उपाध्याय, हरीश चंद्र जोशी, इंद्रदेव उपाध्याय, दीवान चंद, विनोद कुमार, रामअवध यादव, चंद्रमोहन झबेरी, भवान सिंह, शेखर पाल, आनंद बल्लभ, गणेश राम, दीवान सिंह, विनोद रावत, अनिल त्रिपाठी ने विचार रखे। संचालन किशन सिंह महर ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें