मुनस्यारी के गिन्नी बैंड के समीप ट्रेवलर बस सड़क पर पलटी ।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हल्द्वानी से मुनस्यारी लौट रही ट्रेवलर बस गिन्नी बैंड के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि सभी सातों सवारियां सकुशल हैं।
रविवार शाम ट्रेवलर बस हल्द्वानी से मुनस्यारी लौट रही थी। बस में चालक सहित सात सवारियां थीं। गिन्नी बैंड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बीच सड़क पर बस पलटने से यातायात बाधित हो गया।
सड़क बंद होने से एसटी आयोग के उपाध्यक्ष पूर्व आईजी गणेश मर्तोलिया भी फंसे रहे। समाचार लिखे जाने तक यातायात सुचारु नहीं हुआ था।