फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जंक खा रहा ट्रांसफार्मर

Fri, 04 Dec 2015 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंगराऊं घाटी के ग्राम पंचायत हीपा में बिजली की लो वोल्डेज की समस्या को दूर करने के लिए आया ट्रांसफार्मर डेढ़ महीने से सड़क पर पड़ा जंक खा रहा है।
विज्ञापन

पुगराऊं घाटी एकता मंच के उपाध्यक्ष अर्जुन रावत ने कहा कि पांच वर्ष से हीपा, बैरीगांव के 40 परिवार लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। अप्रैल 2015 में लो वोल्टेज की समस्या विधिक साक्षरता शिविर में उठाया था। शिविर में मामला उठने के बाद विभाग ने अक्तूबर में ट्रांसफार्मर यहां पहुंचाया, ट्रांसफार्मर बदलने के स्थान पर सड़क में ही छोड़ दिया, जबकि ट्रांसफार्मर को सड़क से मात्र दो किमी ऊपर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को बिजली का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ रहा है। कहा है कि ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता है तो क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें