फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ट्रांसफार्मर बदलने गए लाइनमैन पर हमला, गंभीर रूप से जख्मी

Mon, 09 Nov 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल क्षेत्र में यूपीसीएल के एक लाइनमैन को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल लाइनमैन मोहन सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी आंख, कमर और पसलियों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

उधर, यूपीसीएल ने आरोपियों के खिलाफ थल थाने में तहरीर दी है लेकिन दो दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। बीते शनिवार को देवलथल क्षेत्र के मुसगांव में ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। रविवार को चौखा निवासी यूपीसीएल के लाइनमैन मोहन सिंह एक मजदूर के साथ नया ट्रांसफार्मर लेकर वहां पहुंचे।
मजदूर ट्रांसफार्मर लगाने में जुटा था जबकि मोहन करीब 100 मीटर दूर स्थित दूसरे ट्रांसफार्मर की स्थिति देखने चले गए। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक स्थानीय व्यक्ति से हुई। यूपीसीएल की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक स्थानीय व्यक्ति ने मोहन से मंदिर में बिजली जलाने के लिए अवैध कनेक्शन देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मोहन के मना करने पर उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने भी उसकी मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें