फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जलवायु अनुकूल कृषि करने का प्रशिक्षण दिया

Wed, 28 May 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में कृ​षि प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद महिला काश्तकार और अन्य। स्रोत: रीप
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में महाकाली स्वायत्त सहकारिता-उप्राड़ा में दो दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 20 महिला प्रगतिशील काश्तकारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

ग्रामोत्थान के कृषि व पशु पालन सहायक प्रसार अमित जोशी ने जलवायु परिवर्तन, इससे कृषि पर पड़ने वाले प्रभाव, जैविक व प्राकृतिक खेती, समेकित कृषि प्रणाली, एकीकृत कीट प्रबंधन, उन्नत किस्म के बीज का चयन, फसल चक्र अपनाना, जल प्रबंधन, सिंचाई व प्रकार, वर्षा जल संचयन और पौधशाला की स्थापना के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने पॉलीहाउस में बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन, मल्चिंग का फसलों में प्रयोग, बैकयार्ड पोल्ट्री, भू-परिष्करण, वर्मीकंपोस्ट जैविक खाद व जीवामृत, घनमृत बनाना और प्रयोग के संबंध में बताया। वहां बीडीओ नेहा कुमारी, सहायक खंड विकास अधिकारी जगदीश चंद्र पाठक, आजीविका समन्वयक रमेश महर, भानु प्रकाश साह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें