फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
थिरागढ़ बैंक रोड मे लगा जाम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। हर रोज लग रहे जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके पुलिस लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं दिला पा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को बैंक रोड, सिमलगैर तिराहा, गुप्ता तिराहा, केएमओयू स्टेशन सहित कई अन्य क्षेत्रों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों को भी दिक्कत हुई। नगर में पार्किंग की व्यवस्था न होना जाम लगने का मुख्य कारण है। लोग बेतरतीब तरीके से अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़े कर देते हैं।
पुलिस नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के चालकों का लगातार चालान कर रही है लेकिन यह ठोस समाधान नहीं हैं। उधर, नगर पालिका सीवर लाइन को जोड़ने का काम कर रही है। इसके लिए सड़कों को खोदा गया है। इस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह सड़क के खोदे जानेे के कारण यातायात संचालन में भी काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें