फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब खड़े वाहनों से लग रहा जाम, ये समस्या हो गई आम

विज्ञापन
कुमौड़ हाईडिल गेट के पास लगा जाम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। नगर के विभिन्न हिस्सों में जाम लगने से लोग परेशान हैं। बावजूद इसके जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जाजरदेवल, पंडा, रई, बस्ते, गंगा निवास, बैंक रोड और कुमोड़ हाइडिल गेट के पास जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि नगर में बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम की समस्या पैदा हो रही है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को हर रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जाम के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने हर रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि आजकल राजनीतिक रैली चल रही हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें