फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट में व्यापारियों ने जूलूस निकालकर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

विज्ञापन
झूलाघाट में सरकार के खिलाफ जुलूस निकालते व्यापारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमांत के व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने, झूलाघाट-जौलजीबी सड़क को जल्द बनाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर व्यापारियों का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि सीमा पुल बंद होने से झूलाघाट का व्यापार आठ माह से ठप है। व्यापारियों के पास बचत की धनराशि और राशन भी समाप्त होता जा रहा है। शासन- प्रशासन की ओर से व्यापारियों को कोई भी मदद नहीं मिली है। आंदोलन को चार दिन बीतने के बाद भी जिला प्रशासन और सरकार ने व्यापारियों की सुध नहीं ली है। चौथे दिन धर्मानंद पंत, गिरीश पंत, भैरव पंगरिया और प्रकाश चंद्र जोशी अनशन पर बैठे।
व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि जब तक सरकार बैंक के ऋण, बिजली पानी के बिल, किराएदारों को मुआवजा और व्यापारियों को बंद के दौरान हुए नुकसान का मुआवजा नहीं देती आंदोलन जारी रहेगा। व्यापारियों के सर्मथन में केशव जोशी, मदन मोहन पंगरिया, संजू बड़ू, रघुवीर शरण भट्ट, राजू भट्ट, केदार ह्यांकी, भुवन जोशी, विक्की कलखुड़िया, विकास भट्ट, मदन भट्ट, अतीक अहमद, भुवन भट्ट, लोकेंद्र कुंवर, रमेश कलखुड़िया (डब्बू) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें