फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने 25 किग्रा चरस के साथ दो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल पुलिस ने बझांग जिले में दो लोगों से 25 किलो चरस बरामद की है। वे चरस बेचने के लिए भारत ले जा रहे थे।
विज्ञापन

बझांग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बंगला नगर पालिका दो के बहादुर धामी और धन धामी 25 किलो चरस भारत ले जाने की फिराक में थे। दोनों चरस के साथ लिम नामक स्थान पर छुपे थे।
विज्ञापन

सहायक उपनिरीक्षक केशव जोशी और जांच टीम ने छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से बैग में रखी 25 किलो चरस बरामद हुई। उन्होंने कहा कि वह चरस भारत बेचने ले जा रहे थे। वहां उन्हें इसके अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने बताया यह चरस उन्हें किसी व्यक्ति ने दी थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच अनुसंधान शाखा को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें