पिथौरागढ़। धारचूला-तवाघाट सड़क पर चैतुलधार के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लापता दो लोगों का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है। खोजबीन के लिए पुलिस, आईटीबीपी और एसएसबी की टीम ने काली नदी के किनारे संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया लेकिन लापता लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
14 मई को धारचूला-तवाघाट सड़क में चैतुधार के पास पिकअप (यूके 05 टीए 6464) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में सावित्री देवी की मौके पर ही मौत होे गई थी। हादसे के बाद से पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल और मंगल बोनाल लापता हो गए थे। तब से दोनों की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं लग सका है।
दोलों की तलाश में शनिवार को भी पुलिस, आईटीबीपी और एसएसबी ने संयुक्त रूप से काली नदी के किनारे थानाध्यक्ष बलुवाकोट अनिल आर्या के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। एसपी रेख यादव का कहना है कि सड़क हादसे के बाद से लापता चल रहे दो लोगों का पता नहीं लग पाया है, चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
दुर्घटनाओं में रोक लगाने कॉन्वेक्स मिरर
पिथौरागढ़। यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ब्लाइंड टर्न मोड़ और मुख्य तिराहे पर कॉन्वेक्स मिरर लगाए। प्रभारी निरीक्षक यातायात अयूब अली ने बताया कि गुप्ता तिराहा और ग्रिफ बैंड के पास कॉन्वेक्स मिरर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य ब्लाइंड टर्न मोड़ और मुख्य चौराहों और तिराहे और मुख्य चौराहों, तिराहों को चिह्नित कर कॉन्वेक्स मिरर और स्पीड साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। संवाद