फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को 19 हजार फुट तक की ऊंचाई वाले इलाकों की भी सैर कराएंगे

Mon, 29 Oct 2018 10:28 PM IST
दिनेश अवस्थी/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला की व्यास घाटी में ज्योलिंगकांग का हट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम अब पर्यटकों को 19 हजार फुट की ऊंचाई वाले सिन ला पास के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण ट्रैकों पर पर्यटकों को ले जाएगा। इसके लिए साहसिक खेलों से जुड़े प्रदेश के युवाओं को निगम ने अपने साथ जोड़ने की योजना तैयार की है। निगम कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए निगम ने पर्वतारोही शीतल राज के साथ करार भी किया है।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम की इस योजना में पिथौरागढ़ के दारमा, व्यास, चौंदास, मिलम के साथ ही बागेश्वर जिले के खातीगांव में पर्यटकों को ट्रैकिंग कराई जाएगी। व्यास घाटी में आदि कैलाश सर्किल पर वाया सिन-ला पास से ट्रैकिंग की जाएगी। ट्रैकर धारचूला से बूंदी, गुंजी, कुटी, ज्योलिंगकांग से 19 हजार फुट की ऊंचाई पर सिन-ला पास पहुंचेंगे। सिन-ला पास से तिदांग होते हुए 15 किमी का दुर्गम रास्ता तय कर दारमा घाटी में प्रवेश करेंगे। 

निगम के एमडी धीराज गर्बयाल के मुताबिक साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए पर्वतारोहण प्रशिक्षित युवाओं को निगम के साथ जोड़ा जा रहा है। एक क्षेत्र  से प्रशिक्षण प्राप्त 8-10 युवाओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों के साथ ही ट्रैकरों को भी भेजा जाएगा। निगम के स्टाफ को भी पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के तहत निगम ने पर्वतारोही शीतल राज को अपने साथ जोड़ा है।
विज्ञापन


निगम की कोशिश यह भी है कि रूट वाले गांवों में होम स्टे को बढ़ावा मिले। कुटी गांव में दो लोगों को होम स्टे के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा मुनस्यारी के मिलम में भी दस लोगों ने होम स्टे के लिए आवेदन किया है। बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर मार्ग के खाती गांव को भी ट्रैकिंग और होम स्टे के लिए चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें