फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पर्यटकों को भा रहा है नया ॐ पर्वत, दीदार के लिए उमड़ रही भीड़

Wed, 26 Mar 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। हिमालय में बीते दिनों नजर आया ऊं की आकृति वाला नया पर्वत पर्यटकों को खूब भा रहा है। इसके दीदार के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में डीडीहाट पहुंच रहे हैं। सिराकोट और बैकुंठ धाम से इस नए पर्वत का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत नजर आ रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बीते 24 मार्च को इस घटना को हिमालय पर दिखा ऊं की आकृति वाला एक और पर्वत शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही इस पर्वत के दीदार को बड़ी संख्या में पर्यटक डीडीहाट पहुंच रहे हैं। लखनऊ, दिल्ली से पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि अमर उजाला ने उन तक यह जानकारी पहुंचाई तो इस पर्वत को देखने की जिज्ञासा हुई।
बैकुंठधाम योग केंद्र के निदेशक डीएस पांगती ने कहा कि यदि ऊंचाई वाले स्थानों पर व्यू प्वाइंड बनाए जाते तो नये पर्वत के दर्शन और भी स्पष्ट होते। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ती और पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें