फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंडाक में लेप्रोसी मिशन की भूमि पर बनेगा इको पार्क

Fri, 06 Jun 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चंडाक में लेप्रोसी मिशन की भूमि का निरीक्षण करते डीएम विनोद गोस्वामी। स्रोत:सूचना विभाग।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सब कुछ ठीक रहा तो चंडाक में लेप्रोसी मिशन की भूमि पर इको पार्क बनेगा। इसके साथ ही यहां सेल्फी और व्यू प्वाइंट बनेंगे। साहसिक पर्यटन की गतिविधियों भी यहां संचालित होंगी, इससे जिले का पर्यटन रफ्तार पकड़ेगा। डीएम विनोद गोस्वामी ने भूमि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को इसकी संभावना तलाशते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मोस्टमानू मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिसर में बांज का पौधा रोपते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के पास लेप्रोशी मिशन की भूमि का निरीक्षण किया। कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यह स्थल महत्वपूर्ण है। यहां साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यदि यहां इको पाक, सेल्फी और व्यू प्वाइंट बनेंगे तो पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने यहां साहसिक पर्यटन, नेचर ट्रेल गतिविधियों को विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ आशुतोष सिंह, एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम वैभव कांडपाल, आरडब्लूडी के ईई पंकज कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार, तहसीलदार विजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
लेप्रोसी मिशन की भूमि पर भू माफियाओं की है नजर
पिथौरागढ़। चंडाक में लेप्रोसी मिशन की भूमि पर पहले से ही भू माफियाओं की नजर रही है। पूर्व में यहां की भूमि पर अतिक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। लोगों के आक्रोश के बाद अतिक्रमण को हटाया गया था। कभी कुष्ठ रोगियों के इलाज का केंद्र रहा लेप्रोसी मिशन हरे-भरे देवदार के पेड़ों के बीच स्थित था। अंग्रेजों ने यहां अस्पताल बंद कर दिया तो यह भूमि वीरान हो गई। अब भी यह स्थान पर्यटन का केंद्र है। कई पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचते हैं। यदि यहां पर्यटन गतिविधियों का विस्तार हुआ तो यह पर्यटकों की पहली पसंद बन सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें