फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश, ओले भी गिरे

Fri, 15 May 2015 10:45 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को करीब 45 मिनट तक हुई बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान हल्के ओले भी गिरे। मौसम में अचानक आते जा रहे बदलाव से लोग हैरान हैं। मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय नमी के कारण आगे भी मौसम में इसी तरह के बदलाव आते रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां का मौसम आमतौर पर साफ था, लेकिन दोपहर बाद 4.30 बजे से गरज के साथ जमकर बारिश होने लगी। करीब 45 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश के दौरान सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय के आसपास गुरना, वड्डा, जाजरदेवल में भी जमकर बारिश हुई। बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। साथ ही जंगलों में आग का खतरा समाप्त हो गया है।
मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि स्थानीय नमी के कारण बारिश की संभावना बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि अक्सर दोपहर बाद ऐसे लक्षण दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। घाटी वाले इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 15 पीटीएच 22 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें