फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संगठन के अध्यक्ष के नेतृत्व में भी हुआ प्रदर्शन

Mon, 11 May 2015 06:56 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 एमईएस में मेटों के लिए रविवार को पिथौरागढ़ में हुई भर्ती पर एमईएस वर्कर्स यूनियन ने पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर एमईएस मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इधर, इसी मुद्दे पर ग्राम प्रधान संगठन ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष पीएस शाही के नेतृत्व में एमईएस मुख्यालय में एकत्र कर्मियों ने रविवार को संपन्न मेटों की भर्ती में पेपर लीक करने के साथ ही अपने चहेते अभ्यर्थियों को नकल कराने का आरोप लगाया। यूनियन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अंदर खाने नियुक्ति की कोशिश की जा रही है। संगठन के जिलाध्यक्ष शाही, सचिव किशन सिंह ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जांच नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा और जांच पूरी होने तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
उधर, ग्राम प्रधान संगठन विण के अध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने एमईएस में हुई मेट भर्ती की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी के माध्यम से रक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। भर्ती को निरस्त करने की मांग की है। कहा है कि डिग्री कालेज स्थित परीक्षा केंद्र में खुलेआम नकल कराई गई। इन लोगों ने कहा कि एमईएस में हमेशा बाहरी क्षेत्र के युवाओं को अंदरखाने भर्ती कर दिया जाता है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाता। रविवार को भी युवाओं ने इस मामले में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें