फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोली का जंगल सात साल के लिए वन देवी को चढ़ाया

Mon, 02 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
तोली का जंगल सात साल के लिए वन देवी को चढ़ाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के नजदीक तोली के वन पंचायत के जंगल में हो रहे अंधाधुंध कटान पर जब काफी प्रयासों के बाद भी रोक नहीं लगी तो क्षेत्र के लोगों ने वन पंचायत के जंगल को सात साल के लिए वन देवी को चढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


वन पंचायत सरपंच भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि अराजक तत्व पिछले कई साल से वन पंचायत के जंगल में हरे पेड़ों का कटान कर रहे हैं। ये तत्व छोटे-छोटे पेड़ भी काट दे रहे हैं। पेड़ों के कटान से जंगल को भारी क्षति पहुंच रही है। पेड़ों के कटान का मामला कई बार सरकारी तंत्र के सामने उठाया लेकिन अवैध कटान पर रोक नहीं लगी। तोली ग्राम सभा के लोगों से विचार विमर्श के बाद जंगल को वन देवी को चढ़ाने का निर्णय लिया गया। 

तोली के शिव मंदिर से भिलौत की सरहद तक के जंगल को सात साल के लिए वन देवी को चढ़ा दिया गया है। अब वन देवी ही जंगल की रक्षा करेगी। जंगल चढ़ाने का पत्र तोली वन पंचायत में बने वन देवी के मंदिर में रख दिया गया है। कहा  है कि सात साल के भीतर वन पंचायत के जंगल में पेड़ तो क्या टहनियां भी नहीं काटी जाएंगी।
विज्ञापन


जंगल को नुकसान पहुंचाने वाले को देवी के कोप का भागी बनना पड़ेगा। बता दें कि जिले में जंगल देवी भगवती को चढ़ाने का सिलसिला करीब 15 साल से चल रहा है। जिले के कई जंगल देवियों को चढ़ा दिए गए हैं। देवी को जंगल चढ़ाने के बेहतर परिणाम भी सामने आए हैं। लोग जंगल मेें नुकसान नहीं करते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें