फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आज पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा में गुल रहेगी बिजली

Sat, 27 Dec 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कड़ाके की ठंड में पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा के लोगों को आज पूरे दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। तीनों जिलों में बिजली गुल रहने से 15 लाख की आबादी को दिक्कत झेलनी पड़ेगी। बिजली कटौती का असर पेयजल व्यवस्था के साथ ही कारोबार पर पड़ेगा। तीनों जिलों को बिजली आपूर्ति करने वाले मोस्टमानू सब स्टेशन में पुराने उपकरण बदले जाने के चलते बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ रही है। दरअसल पावर ग्रिड के चंडाक, मोस्टमानू सब स्टेशन से ही पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा जिलों में बिजली आपूर्ति होती है। पावर ग्रिड के सूत्रों के मुताबिक सब स्टेशन में पुराने उपकरण बदले जाने हैं। शनिवार यानि आज उपकरणों को बदलने का काम किया जाएगा। ऐसे में सुबह आठ से शाम छह बजे तक शटडाउन के चलते तीनों जिलों की 10 घंटे बिजली आपूर्ति रोकनी जरूरी है। ऐसे में साफ है कि तीनों जिलों में साइबर कैफे, चक्की, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल सहित अन्य कारोबार भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

नहीं चलेंगे पेयजल योजनाओं के पंप, झेलनी होगा पानी का संकट
तीनों जिलों में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कई लिफ्ट योजनाएं संचालित हैं। पिथौरागढ़ में आंवलाघाट, घाट, रामगंगा, चंपावत में क्वैराला, लोहाघाट, अल्मोड़ा में कोसी लिफ्ट पंपिंग योजनाओं के भरोसे लोगों को पानी उपलब्ध हो रहा है। बिजली कटौती के चलते इन योजनाओं के पूरे दिन पंप नहीं चलेंगे । इसका सीधा असर पानी की आपूर्ति पर पड़ेगा। पर्याप्त पानी लिफ्ट न होने से तीनों जिले के लोगों को सोमवार को पेयजल संकट से जूझना होगा।
बिजली कटौती से बढ़ेगी ठिठुरन
इन दिनों पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम पाला गिरने और दिन में घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाने से ठंड का असर बढ़ गया है। ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए ब्लोवर-हीटर का सहारा ले रहे हैं। रविवार यानि आज पूरे बिजली कटौती के चलते लोग ब्लोवर-हीटर का प्रयोग नहीं कर सकेंगे और इन्हें ठंड में ठिठुरना होगा।
विज्ञापन

कोट
मोस्टमानू सब स्टेशन में पुराने उपकरण बदलने हैं। इस कारण रविवार को शटडाउन के चलते तीनों जिलों की बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ रही है। तीनों जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। - संदीप कोठारी, उप महाप्रबंधक, पावर ग्रिड, पिथौरागढ़
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें