फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खुमती गांव में बजी मोबाइल की घंटी

Sat, 27 Dec 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
-धारचूला के खुमती के सेलीधार में लगा बीएसएनएल का टावर। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आखिरकार आजादी के 76 साल बाद खुमती गांव में भारतीय नेटवर्क के जरिये मोबाइल फोन पर घंटी बजी है। सेकलीधार में बीएसएनएल के टावर का संचालन शुरू होने से खुमती गांव संचार सेवा से जुड़ गया है। इससे ग्रामीणों में खुशी है। अब ग्रामीणों को नेपाली नेटवर्क के सहारे हैलो-हाय नहीं करनी होगी।
विज्ञापन

संचार क्रांति के इस युग में खुमती गांव में संचार की कोई सुविधा नहीं थी। इससे गांव की 1500 की आबादी को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम प्रधान विमला देवी ने बताया कि ग्रामीण मजबूर होकर नेपाली सिम के जरिए अपनों से हैलो-हाय कर रहे थे। इसके लिए उन्हें अधिक धन भी चुकाना पड़ रहा था। बताया कि सेलीधार में बीएसएनएल के टावर का संचालन शुरू होने से गांव संचार सेवा से जुड़ा है। हर सिंह बोरा, उत्तम सिंह, भवान सिंह, राम सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए बीएनएनएल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें