फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा याद रहेगी ये आखिरी तस्वीर: चुपकोट के पास पति खींच रहा था पत्नी की फोटो, महिला की खाई में गिरने से मौत

Thu, 27 Jun 2024 09:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के चुपकोट बैंड से डाकुड़ा मशान मंदिर के पास फोटो खीचते वक्त आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट की खाई में गिरने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
हमेशा याद रहेगी ये आखिरी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के चुपकोट बैंड से डाकुड़ा मशान मंदिर के पास फोटो खीचते वक्त आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट की खाई में गिरने से मौत हो गई। एसडीआरएफ और पुलिस ने महिला को खाई से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पति पत्नी की फोटो खीच रहा था अचानक पैर फिसलने से हादसा हो गया। किसको पता था कि वह पत्नी की अंतिम फोटो खीच रहा है। बृहस्पतिवार को राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल जमराड़ी में तैनात सोनम पायल (37) पति राजेंद्र नेगी (41) निवासी कोदसी रोड बढोगल भोगपुर ऋषिकेश के साथ बाइक से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे थे। वह दोनों ऐंचोली के पास किराए में रहते थे। वह चुपकोट बैंड से डाकुड़ा मशान मंदिर जाने वाली सड़क में फोटो खीच रहे थे। पति पत्नी की फोटो खीच रहा था। सोनम पायल का अचानक पैर फिसलने से वह खाई में गिर गई। हादसे के बाद पति पत्नी को निकालने के लिए खाई में चला गया। ग्रामीणों को जैसे ही हादसे का पता चला वह मौके पर पहुंचे।

ये पढ़ें- Road Accident: तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा, NH पर जमकर हुआ बवाल; आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन


ग्राम प्रधान कविता महर ने हादसे की सूचना घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह खाई से महिला को बाहर निकाला। इसके बाद फार्मासिस्ट और उनके पति को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने फार्मासिस्ट को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पति जिला अस्पताल में बे-सुध पड़ा हुआ है। पत्नी को खाई से निकालने में उनके हाथ-पैर में हल्की चोट आई है। दोनों की एक साल की बच्ची भी है। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


एक साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया 
जमराड़ी आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट सोनम पायल की एक साल की मासूम बच्ची है। वह अपने पति और नानी, दादी के साथ ऐंचोली में किराए में रहती थी। उनके पति एक प्राइवेट कंपनी में अभियंता पद पर तैनात हैं। उनके पति बाइक लेकर पत्नी को छुट्टी के बाद ऐंचोली लाने के लिए गए थे। दोनों हंसी-खुशी फोटो खीचते-खीचते आ रहे थे। अचानक कमरे में पहुंचने से पहले हादसा हो गया। हादसे के बाद पति बे-सुध अवस्था में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें