फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: चीन सीमा तक पहुंची BSNL की वाई-फाई सेवा, व्हाट्सएप पर आडियो और वीडियो कॉल कर खुश नजर आए ग्रामीण

Thu, 27 Jun 2024 01:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

मुनस्यारी के लास्पा और बुर्फू गांवों में मोबाइल फोन सेवा होने से ग्रामीण काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
लास्पा गांव में मोबाइल फोन से बातचीत करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुनस्यारी के लास्पा और बुर्फू गांवों में मोबाइल फोन सेवा शुरू हो गई है। माइग्रेशन पर गए लोगों ने अपने परिजनों से व्हाट्सएप पर आडियो और वीडियो कॉल की। इस दौरान ग्रामीण काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन


मुनस्यारी के मल्ला जोहार में चीन सीमा के निकट स्थित लास्पा गांव की दूरी तहसील मुख्यालय से 45 किलोमीटर है। अभी तक लास्पा और बुर्फू गांवों में संचार की कोई सुविधा नहीं थी। लास्पा के साथ ही मल्ला जोहार के अन्य गांवों के लिए हर साल माइग्रेशन पर ग्रामीण जाते हैं। वहां संचार की सुविधा नहीं होने से लोग पूरे छह माह तक देश दुनिया से पूरी तरह से कटे रहते थे। आपात स्थिति में किसी तरह की सूचना के लिए लोगों को मुनस्यारी आना पड़ता था। अब वाइब्रेंट विलेज में शामिल लास्पा और बुर्फू गांव में वीसेट लग गया है। नोएडा की ह्यूज कंपनी ने दोनों गांवों में बीबीएनएल के माध्यम से वीसेट लगाया है।

बुधवार को ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने अपने परिचिताें और रिश्तेदारों से व्हाट्सएप पर आडियो और वीडियो काल की। संचार सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने इसके लिए सरकार का आभार जताया है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया का कहना है कि माइग्रेशन वाले गांवों में संचार सेवा शुरू होने से सीमांत के लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


रंजीत ने बाइक से किया बुगडियार तक का सफर
मल्ला जोहार के सड़क सुविधा से जुड़ने के बाद मुनस्यारी से 30 किमी बाइक चलाकर बुगडियार पहुंचने वाले रंजीत लस्पाल पहले व्यक्ति हैं। रंजित ने वीडियो कॉल पर बताया कि उन्हें रास्ते में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। बताया कि वह मिलम तक जाना चाहते थे परंतु बीआरओ ने बुगडियार से आगे जाने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें