फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जीआईसी और विण में खिताबी जंग होगी

Thu, 25 May 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में फुटबाल मैच खेलने को तैयार खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआईसी यूथ क्लब की ओर से आयोजित हॉट वैदर फुटबाल प्रतियोगिता में जीआईसी और विण ने संघर्षपूर्ण मुकाबलों में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में पहला सेमीफाइनल मुकाबला जीआईसी और स्टेडियम की टीमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व खिलाड़ी शिक्षक संजय जोशी और पुलिस इंस्पेक्टर संजय उप्रेती ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले हाफ के 20वें मिनट में जीआईसी के मुकेश पांडेय ने पहला गोल कर टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में स्टेडियम की टीम ने जीआईसी पर ताबड़तोड़ हमले किए, मगर स्टेडियम की टीम गोल करने में नाकाम रही। जीआईसी ने 1-0 गोल से मुकाबला जीत लिया।

दूसरा मुकाबला एएफसी और विण की टीमों के बीच हुआ। पहले हाफ के 25वें मिनट में विण के नागा ने साथी खिलाड़ी के पास को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में विण की टीम ने रक्षात्मक खेल दिखाया। वहीं, एएफसी के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए, मगर विण की मजबूत रक्षापंक्ति ने एएफसी को गोल करने का कोई भी मौका नहीं दिया। विण ने 1-0 गोल से मुकाबला जीत लिया। मुख्य निर्णायक जगदीश और लाइनमैन मोहित और सचिन थे। जीआईसी यूथ क्लब के टीम मैनेजर महेश चुफाल ने बताया कि फाइनल मुकाबला शुक्रवार को अपरान्ह 3.30 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी ब्वॉयज ए का फाइनल में प्रवेश
थल (पिथौरागढ़)। थल फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित चैंपियंस फुटबाल प्रतियोगिता में मुनस्यारी ब्वॉयज ए ने मुनस्यारी ब्वॉयज बी को 1-0 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मुकाबला टीएफसी थल ए और मुनस्यारी ब्वॉयज ए के बीच होगा। थल के खेल मैदान में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को मुनस्यारी ब्वॉयज ए और मुनस्यारी ब्वॉयज बी के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक स्काउट कमिश्नर केजी पंत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मुकाबला शुरू कराया। पहले हाफ के 15वें मिनट में मुनस्यारी ब्वॉयज ए के नितीश पांगती ने शानदार फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक स्कोर 1-0 रहा। दूसरे हाफ में दोनों ही टीम के खिलाड़ी गोल के लिए जूझते रहे। मुकाबला मुनस्यारी ब्वॉयज ए ने 1-0 गोल से जीत लिया। मुख्य निर्णायक मनोज जंगपांगी, लाइनमैन वैभव पंचपाल और अंशु लोहनी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें