फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर युकां ने केंद्र सरकार को घेरा

Sat, 07 Jan 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के गांधी चौक में धरना देते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार को घेरते हुए प्रदर्शन करने के साथ ही धरना दिया। साथ ही नोटबंदी पर प्रधानमंत्री से पांच सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में गांधीचौक पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर रही है। रोजगार घट रहे हैं। आम आदमी परेशान है। युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पूछा कि 8 नवंबर के बाद कितना काला धन मिला। अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान हुआ, कितनों को रोजगार दिया गया। नोटबंदी से कितनी जानें गई, मुआवजा मिला या नहीं। नोटबंदी का फैसला किससे पूछकर लिया, जानकारों के नाम बताएं। 8 नवंबर से दो महीने पहले तक 25 लाख रुपए से ज्यादा बैंकों में जमा कराने वाले लोगों और संस्थाओं के नाम उजागर किए जाएं।

यूथ कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार यदि नोटबंदी के फैसले को सही ठहराती है तो उसे इन प्रश्नों के जवाब देश की जनता को देने चाहिए। प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र महासचिव मनोज धामी, करन सिंह, शुभम बिष्ट, प्रदीप महर, राजन शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें