फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के नेत्र सर्जन सहित तीन डॉक्टरों का तबादला

Wed, 26 Sep 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महिला चिकित्सालय में सुबह से ही लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल से नेत्र सर्जन सहित तीन डॉक्टरों का तबादला हो गया है। इससे जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था फिर से चरमरा जाएगी।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात मुख्य नेत्र सर्जन डॉ. विजय जोशी, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एनएस गुंज्याल और टीवी अस्पताल में तैनात डॉ. आरके जोशी का स्थानांतरण हो गया है। इनके स्थान पर पहले से तैनात सर्जन डॉ. एचसी पंत, धारचूला में तैनात डॉ. चंद्रा जोशी पंत एवं पौड़ी से रेडियोलॉजिस्ट डॉ.नागेंद्र गैरोला को जिला अस्पताल में तैनाती दी है। चमोली से डॉ. कवींद्र सिंह को छड़नदेव भेजा है। अस्पताल में पहले से ही हृदय रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है।

ईएनटी सर्जन डॉ. आरसी पुनेड़ा के प्रमुख चिकित्साधिकारी बनने के बाद ईएनटी सर्जन का पद भी रिक्त है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन मोतियाबिंद के ऑपरेशन एवं सैकड़ों लोग आंखों की जांच केे लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अब तक महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त था। ऐसे में रेडियोलॉजिस्ट के नहीं आने तक मरीजों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। टीबी अस्पताल के डॉक्टर के जाने से भी स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में हुए 120 अल्ट्रासाउंड
पिथौरागढ़। महिला जिला अस्पताल में बुधवार को महिलाओं की भीड़ रही। जांच के लिए 120 से भी अधिक गर्भवती महिलाएं पहुंचीं। पिछले बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने के कारण इस सप्ताह जांच के लिए अधिक महिलाएं पहुंचीं। इसके अलावा 250 से अधिक ओपीडी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें