फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरायणी पर्व हजारों लोगों ने किया गंगा स्नान

Tue, 15 Jan 2019 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
उत्तरायणी पर सेराघाट महोत्सव में जुटी भीड़। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 उत्तरायणी पर्व पर जिले के गंगा घाटों में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने गंगा स्नान के बाद भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। लोग अगले तीन दिनों तक गंगा में स्नान कर व्रत रखेंगे। चंपावत जिले की सीमा में स्थित सरयू-रामगंगा संगम पर हजारों लोगों ने स्नान किया। भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। रामेश्वर के साथ ही जिला मुख्यालय के घंटेश्वर, सेरादेवल मंदिर, जट्टेश्वर मंदिर, गंगोलीहाट के नागेश्वर, भोलेश्वर, मुक्तेश्वर, शैलेश्वर, पाताल भुवनेश्वर, कोटेश्वर गुफा में लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


 थल के बालेश्वर महादेव मंदिर में करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद भगवान भोले श्कर की पूजा की। रामगंगा, बहुला, कोकिला नदी के त्रिवेणी संगम पर मकर संक्रांति का मेला लगा। तड़के 3 बजे से ही मंदिर में महिलाओं का आना शुरू हो गया। दोपहर में भीड़ बढ़ने पर पुलिस को लोगों की लाइन लगानी पड़ी। मंदिर के पुजारी मथुरा दत्त भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, गिरीश दत्त भट्ट, भाष्कर भट्ट, हरीश भट्ट,  सुरेश भट्ट ने पाठ-पूजा संपन्न कराई। व्यापार मंडल की ओर से भजन, सुंदर कांड का पाठ किया गया। माघ खिचड़ी का आयोजन किया गया।   
गणाईगंगोली के सेराघाट के सरयू घाट पर मेला लगा। लोग सुबह से ही गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। विधायक मीना गंगोला के प्रतिनिधि गोविंद पांडेय ने दो दिवसीय उत्तरायमी महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने विधायक की ओर से मेला स्थल पर बैठने के लिए सीढ़ी बनाने और चौनादेवी मंदिर तक सड़क बनाने की घोषणा की। मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रधान मोहन जोशी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।   
विज्ञापन


अस्कोट के हंसेश्वर सूरज कुंड में उत्तरायणी के अवसर पर सैकड़ों लोगों ने स्नान किया। लोग सुबह से ही हंसेश्वर पहुंचने लगे थे। जौलजीबी संगम में भी लोगों का रेला उमड़ा लोगों ने गंगा स्नान के बाद भगवान ज्वालेश्वर की पूजा की। मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में पंडित नारायण दत्त पंत ने पूजा, अर्चना संपन्न कराई।   

 डीडीहाट के सीराकोट मंदिर में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी लोग सुबह से ही पहुंचने लगे थे। लोगों ने पूजापाठ कर मंगल कामना की।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें