फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दारमा महोत्सव संपन्न

Tue, 15 Jan 2019 10:36 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला(पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
धारचूला के दारमा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते ग्रामीण। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में दो दिवसीय दारमा महोत्सव संपन्न हो गया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहले नई कार्यकारिणी का गठन कर दारमा घाटी के विकास एवं अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


अध्यक्ष राम सिंह सोनाल ने बताया कि दारमा सामाजिक सांस्कृतिक विकास समिति के सभी पदाधिकारियों का दिलिंग दारमा सेवा समिति में विलय कर दिया गया है। रं कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष बिशन बोनाल, सुंदर सिंह दुग्ताल और धर्मेंद्र सिंह दताल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से डॉ.प्रेम सिंह नगन्याल को दिलिंग दारमा सेवा समिति का संरक्षक, पूरन सिंह सेलाल को अध्यक्ष, छोरी बोनाल एवं इंद्र सिंह ग्वाल को उपाध्यक्ष, जगत सिंह दताल एवं पूरन ग्वाल को महासचिव,जीवन सीपाल एवं अमर सिंह बनंग्याल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।  

निर्णायक मंडल ने सभी चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बोंगलिंग, तीजम, मार्छा और गो गांव की टीमों ने अपने अपने पारंपरिक वेशभूषा में रं गीतों में शानदार लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। समिति के महासचिव जगत सिंह दताल ने दारमा महोत्सव को सफल बनाने में सभी 17 गांवों की टीमों का आभार प्रकट किया। रं यूथ फोरम अध्यक्ष पूरन ग्वाल, सुखराज चलाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में महासचिव जगत सिंह दताल, नरेंद्र सेलाल, जयेंद्र फिरमाल सामाजिक कार्यकर्ती शकुंतला दताल, सुंदर बोनाल, दान सिंह बोनाल, धीरा ग्वाल, जीवन नगन्याल, जीवन मार्छाल, ममता दताल,पार्वती दताल, पुष्पा दुग्ताल, अजय सोनाल, संजय दताल, डमर बोनाल, नारायण दरियाल, कृष्ण फिरमाल आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें