फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम अंक वालों को भी स्नातकोत्तर में प्रवेश दिया जाए

Fri, 08 Sep 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रवेश के मुद्दे पर प्रदर्शन करते पिथौरागढ़ कालेज के छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
45 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों को भी स्नातकोत्तर में प्रवेश देने की मांग को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में छात्रों ने प्रवेश न देने पर आत्मदाह, चक्काजाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष जगदीश धामी, कमलेश कसन्याल, इमेश सामंत, अभिषेक कोहली, करन खाती, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनीष सामंत, वीरेंद्र सिंह कन्याल आदि ने प्रवेश की मांग को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि स्नातक में कई विद्यार्थियों के 45 प्रतिशत से कम अंक आए हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर काफी सीटें खाली हैं। लिहाजा, शेष सीटों पर 45 प्रतिशत से कम अंक वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना चाहिए।

एबीवीपी ने कुलपति का पुतला फूंका
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पीजी कॉलेज बेड़ीनाग में शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। छात्र कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में कुलपति द्वारा एबीवीपी नेता कार्तिक हर्बोला से की गई कथित अभद्रता और बेड़ीनाग कॉलेज में आंदोलनरत छात्रों की सुध न लेने को लेकर नाराज हैं। पुतला दहन के समय एबीवीपी जिला सहसंयोजक सचिन पंत, भरत डांगी, कृपाल धामी, रोहित पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें