फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन सेट लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
फोनसेट पकड़कर प्रदर्शन करते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक सप्ताह से ठप पड़ी संचार सेवा के कारण उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने अपने घरों और दुकानों में लगे लैंडलाइन फोन सेट उखाड़ दिए और उनको हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। संचार सेवा ठप होने से यहां बैंकों में कामकाज बंद है। पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल पा रही है और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वह नए सामान का आर्डर नहीं कर पा रहे हैं। नेपाल सीमा से सटे इस कस्बे में पहली बार लोगों को इतनी ज्यादा मुसीबत झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन


उपभोक्ता बाद में इन फोन सेटों को लेकर टेलीफोन एक्सचेंज पहुंचे और सेट जमा करने की मांग की, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि जल्द ही लाइन ठीक हो जाएगी, इसलिए सेट जमा न कराएं। झूलाघाट में सिर्फ बीएसएनएल की सेवा उपलब्ध है। इसी के सहारे उपभोक्ता काम चलाते हैं। ग्रामीण अंचल में भी उपभोक्ताओं के पास बीएसएनएल के ही कनेक्शन हैं। आपदाकाल में लोग किसी प्रकार का संवाद नहीं कर पा रहे हैं।

बीएसएनएल के अधिकारी एक सप्ताह बीतने के बाद भी सेवा को बहाल नहीं कर पाए हैं। व्यापार संघ महासचिव नीरज भट्ट, कोषाध्यक्ष दीपक इजरवाल, रूपमती देवी, भूपेंद्र बिष्ट, जगदीश कुमार, अनिल कुमार आदि ने कहा कि जल्दी सेवा बहाल न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


पांच दिन से एटीएम में पैसा नहीं
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पांच दिन से पैसा नहीं होने से ग्राहक परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह बिष्ट ने एटीएम खाली होने पर नाराजगी जताई। कहा कि कनालीछीना शाखा में शाखा प्रबंधक समेत केवल दो ही कर्मचारी तैनात हैं। बैंक में ग्राहकों की भीड़ रहती है। एटीएम से ग्राहकों को सुविधा मिलती थी। लोग पैसा न मिलने पर वापस जा रहे हैं। इन लोगों ने बैंक में स्टाफ बढ़ाने के साथ ही एटीएम में हर समय पैसा रखने की मांग की है। शाखा प्रबंधक आशीष कपूर का कहना है कि पिथौरागढ़ ब्रांच में पैसे की कमी से यह दिक्कत आई है। एक-दो दिन में एटीएम में पैसा डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें