फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल पंपिंग योजना में आई खराबी, पानी की हो रही परेशानी

Wed, 19 Mar 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। थल पंपिंग योजना में खराबी आने से डीडीहाट नगर में बीते चार दिनों से जलापूर्ति ठप है। नल सूखे हैं और पानी के लिए लोग परेशान हैं। ऐसे में नगर की 15 हजार की आबादी अपनी प्यास बुझाने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

डीडीहाट नगर में जलापूर्ति करने वाली थल के रामगंगा नदी में बनी पंपिंग योजना में बीते रविवार खराबी आ गई थी। अब तक खराबी को दूर नहीं किया जा सका है। चार दिन से जलापूर्ति ठप रहने से नगर के लोग पानी के लिए तरस गए हैं। आधे से एक किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर लोगों की प्यास बुझ रही है। कई लोग वाहन बुक कर इनमें पानी ढोकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। योजना में खराबी दूर नहीं होने से लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों ने जल्द जलापूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोट
पंपिंग योजना में थल और भातड़ के बीच खराबी आई है। खराबी दूर कर जल्द जलापूर्ति सुचारू की जाएगी।- संदीप चतुर्वेदी, ईई, जल संस्थान, डीडीहाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें