फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सरकारी संस्थाओं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए हो अलग काउंटर

Wed, 27 Sep 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिविर लगाकर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने बैंक, अस्पताल, यूपीसीएल कार्यालय, पोस्ट ऑफिस आदि सरकारी संस्थाओं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीनियर सिविल जज विभा यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने सिल्थाम, रई, एपीएस सहित कई अन्य स्थानों पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से पार्क सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की। इस पर सबंधित विभागों से पत्राचार कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को कपड़े के थैले भी बांटे गए। वहां डीएन भट्ट, केडी भट्ट, गिरधर बिष्ट, डीएस भंडारी, जीबी उपाध्याय, पुष्कर दत्त जोशी, अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, पैनल अधिवक्ता विजेता माहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें