फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमांत जिले में अभी बारिश के आसार नहीं

Wed, 10 Jan 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम खुला हुआ है। सुबह से ही चटक धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात मिल रही है। हालांकि रात में पारा काफी गिर रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश जगहों पर दोपहर में गुनगुनी धूप खिल रही है। घाटी वाले इलाकों में सुबह 11 बजे तक कोहरा छाए रहने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम साफ होने से फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में भी हिमपात नहीं होने से पंचाचूली समेत अन्य चोटियां काली दिखाई दे रही हैं।

बारिश नहीं होने से क्षेत्र की कृषि और बागवानी पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। गेहूं की फसल सूखने से किसान परेशान हैं। देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से बारिश और बर्फबारी नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि अगले पांच-सात दिन तक फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। संवाद
विज्ञापन

पाले और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें

चंपावत। जिले के विभिन्न जगहो पर सुबह पाला गिरने से और शाम को शीत लहर चलने से ठंड काफी बढ़ गई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। बुधवार को चंपावत में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन के समय तेज धूप खिली रही। पालिका और जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की है जिससे लोगों को राहत मिल रही है। संवाद
धूप नहीं निकलने से ठिठुरन बढ़ी
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोग घरों पर ही रहने को विवश रहे। धूम नहीं निकलने से लोग ठिठुरते रहे। कामकाजी लोगों को घरों से बाहर काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने प्रशासन से अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें