फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आखिर कब मिलेगा पिथौरागढ़ को प्रभारी मंत्री

Wed, 10 Jan 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में नौ माह से प्रभारी मंत्री का पद रिक्त चल रहा है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद अब तक प्रदेश सरकार की ओर से यहां प्रभारी मंत्री की नियुक्ति नहीं की गई है। प्रभारी मंत्री के नहीं होने से जिला योजना के कार्यों में दिक्कत आ रही है। प्रभारी मंत्री की ओर से जिला योजना को लेकर होने वाली बैठकें भी नहीं हो पाई हैं। वित्तीय वर्ष के समाप्त होने में अभी तीन माह का समय बचा हुआ है। कई विभाग ऐसे हैं जिन्होंने जिला योजना में मिला धन शत-प्रतिशत खर्च नहीं किया है।
विज्ञापन

जिला योजना में 6644.48 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इसके सापेक्ष विभाग 2401.28 लाख रुपये ही व्यय कर पाए हैं। दिसंबर में हुई बैठक में सीडीओ नंदन कुमार ने कम खर्च करने वाले विभागों को वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले जिला योजना में मिले धन को खर्च करने के निर्देश दिए हैं।
पिथौरागढ़ में प्रभारी मंत्री का पद खाली होने से जिला योजना के कार्यों की निगरानी भी नहीं हो पा रही है क्योंकि प्रभारी मंत्री समय-समय पर जिला योजना के कार्यों को लेकर बैठकें कर उनकी समीक्षा करते रहते थे। वर्तमान में डीएम और सीडीओ समय-समय पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिला योजना के कार्यों की समीक्षा करते हैं। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी आदि का कहना है कि जिले में प्रभारी मंत्री का होना अनिवार्य है। प्रभारी मंत्री के नहीं होने से विभाग मनमानी पर उतर आते हैं।
विज्ञापन


कोट
सीएम पुष्कर सिंह धामी की स्वयं पिथौरागढ़ के विकास कार्यों को लेकर गंभीर हैं। जल्द ही प्रभारी मंत्री की नियुक्ति करने को लेकर चर्चा की जाएगी। - गिरीश जोशी, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें