फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में फिर हो सकती है बर्फबारी

Tue, 09 Feb 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों में अब भी बर्फ है। नगर क्षेत्र में रविवार की रात गिरी बर्फ पिघलने लगी है। मुनस्यारी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां मिली सूचनाओं में कहा गया कि ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ है। मिलम और नामिक क्षेत्र में जमकर बर्फबारी होने से किसान खुश हैं। गोरीपार क्षेत्र में भी कई स्थानों पर अच्छा खासा हिमपात हुआ। चुलकोट गांव के आसपास अभी बर्फ मौजूद है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से हिमपात की संभावना बन रही है। अभी कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा। इधर, घाटी वाले इलाकों में मंगलवार को मौसम सामान्य बना रहा। दिन में तेज धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग में भी जमकर बर्फ गिरी है। गुंजी, कालापानी, नाभीढांग में अप्रैल तक हिमपात की संभावना रहती है। लंबे समय बाद हुई बारिश और बर्फबारी से किसान खुश हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें