फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के हत्यारों को गिरफ्तार करो

Tue, 09 Feb 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल कौली में तैनात शिक्षक पुष्कर राम के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मृतक के गांव आगर हराली से बड़ी संख्या में लोग मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस के सामने एकत्र हो गए। मृतक के पिता दानी राम ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ बंगापानी तहसील में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने इस मामले की जांच का काम राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


कौली प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक पुष्कर राम (36) का शव सोमवार को विद्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर गोरी नदी के किनारे मिला था। शव नग्न अवस्था में पड़ा था। राजस्व पुलिस ने भी हत्या की आशंका जताते हुए अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। आगर हराली से पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन किया और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, होशियार राम, गिरीश कुमार, प्रकाश कुमार, दिनेश राम, गोविंद राम, मुन्ना टम्टा, हीरालाल, शंकर राम, हरीश भट्ट, नवीन भट्ट, दीपक सिंह समेत कई लोग थे।

इधर, प्रशासन ने इस घटनाक्रम को काफी गंभीरता से लिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया ने शिक्षक की हत्या पर दुख जताते हुए तत्काल हत्यारों को पकड़ने की मांग की है। उधर, जौलजीबी की सामाजिक कार्यकर्ता लीला बनग्याल का कहना है कि जिले में पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक को फैक्स भेजकर कहा है कि शिक्षक के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और ऐसी घटनाएं दुबारा न हों इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें